अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या 42 साल के निचले स्तर पर

वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में बेरोजगारी भत्ता चाहने वालों की संख्या में गिरावट आई है और यह पिछले सप्ताह बीते 42 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह रोजगार बाजार के मजबूत होने का संकेत है।

श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 18 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों का प्रारंभिक आंकड़ा नवंबर 1973 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए आवेदन देने वालों की संख्या में 26,000 की गिरावट आई है और यह 2,55,000 पर आ गई है, जो 1973 के बाद सबसे कम है।

अर्थशास्त्री हालांकि इस आंकड़े पर भरोसा नहीं दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि जुलाई में अस्थाई रूप से नौकरी छूटने और वाहन क्षेत्र में दोबारा नौकरी पर रखे जाने की वजह से यह रुझान अस्थाई है।

चार सप्ताहों के औसत के आधार पर हालांकि इस आंकड़े में सिर्फ 4,000 की गिरावट दर्ज की गई है और यह 2,78,000 है।

मार्च के बाद से यह संख्या 3,00,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे रही है और संयोग से इसी अवधि में रोजगार के आंकड़ें मजबूत रहे हैं।

गत महीने अमेरिका में 2,23,000 नई नौकरियां दी गई और बेरोजगारी दर घटकर 5.3 फीसदी हो गया, जो सात साल का निचला स्तर है।

फेडरल रिजर्व के उपाध्यक्ष स्टैनली फिशर ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था देश के सभी लोगों को रोजगार देने के करीब आ गई है।

फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जैनेट येलेन ने पिछले सप्ताह सासंदों से कहा था कि साल समाप्त होने से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना उचित है, क्योंकि अमेरिकी श्रम बाजार अब अधिक सामान्य स्थिति में पहुंचने के करीब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493