दिल्ली : सीआरपीएफ मुख्यालय में आग, कांस्टेबल की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आग लग गई, जिसमें एक 42 वर्षीय हेड कांस्टेबल की जान चली गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आग शुक्रवार देर रात 1.40 बजे दक्षिणी दिल्ली के आर.के.पुरम इलाके में सीआरपीएफ की चार मंजिली इमारत के तीसरे माले पर लगी।

उन्होंने बताया, “घटनास्थल पर दमकल के सात वाहनों को भेजा गया। शनिवार तड़के तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका।”

अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को बाद में सीआरपीएफ के मुख्य कांस्टेबल लिंगम गौड़ा का शव रिकॉर्ड कक्ष के कंप्यूटर मेज के नीचे मिला, हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

सीआरपीएफ के मीडिया संयोजक तमल सान्याल ने आईएएनएस को बताया, “आग आर.के.पुरम स्थित हमारे प्रशिक्षण निदेशालय के कार्यालय के इलेक्ट्रानिक डाटा प्रोसेसिंग (ईडीपी) केंद्र में लगी।”

सान्याल ने कहा कि हेड कांस्टेबल गौड़ा इमारत में सो रहे थे और उन्होंने आग लगने के वक्त इमारत के नजदीक तैनात गार्ड को बुलाया था।

अधिकारी ने बताया, “गार्ड ने दमकल विभाग को फोन किया और उसके बाद मंजिल पर पहुंचे, लेकिन आग तथा धुएं के कारण वहां प्रवेश नहीं कर पाए।”

उन्होंने कहा, “हमने मोबाइल फोन के जरिए हेड कांस्टेबल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। जब तक दमकल कर्मचारी तीसरी मंजिल तक पहुंचे, घुटन के कारण उनकी मौत हो गई थी, फिर उनके शव को इमारत से बाहर निकाला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493