छत्तीसगढ़ : जहर से 2 बच्चियों की मौत, मां गंभीर

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी 28 वर्षीय अनामिका मन्नाडे पति सूरज मन्नाडे ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी दो बेटियों को कीटनाशक पिला कदया और खुद भी पी लिया। उसकी एक बेटी चार माह की श्रुति और दूसरी तीन साल की मानसी मन्नाडे थी।

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने जब बच्चियों के मुंह से झाग निकलते देखा तो इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। बच्चियां श्रुति व मानसी तथा मां अनामिका को करीब सुबह 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहर का असर होते ही श्रुति और मानसी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने की। वहीं अनामिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया।

सिविल सर्जन डॉ. परदल एवं अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। वहीं महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर कीटनाशक की शीशी मिली है।

पुलिस का कहना है कि अनामिका ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। महिला का पति सूरज मन्नाडे धमतरी में पुलिस विभाग में आरक्षक है।

जानकारी मिली है कि महिला का ससुराल और मायका दोनों भोरिंग ही है। अनामिका पिछले कुछ दिनों से ससुराल छोड़कर मायके में ही रह रही थी। घटना के वक्त घर में दोनों बच्चियों और मां के अलावा कोई नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493