उप्र : युवती फांसी पर झूली, दहेज हत्या का संदेह

पुलिस के अनुसार, लतीफपुर गांव निवासी रावेंद्र रैदास की पत्नी विद्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता व अन्य परिजनों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि शादी की बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

मांग पूरी ने होने पर उसकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493