‘बजरंगी भाईजान’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान की हालिया रिलीज ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने शनिवार को 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की और इसके साथ ही 17 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म की कमाई 25 जुलाई को 217.82 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “कबीर खान की फिल्म ने शुक्रवार तक 197.77 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को फिल्म ने 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई 217.82 करोड़ रुपये हो चुकी है।”

फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी मूक बच्ची (हर्षाली मल्होत्रा) और एक भारतीय पवन उर्फ बजरंगी (सलमान खान) के बीच परिस्थितिवश पनपे मानवीय रिश्ते के बारे में है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म की कामयाबी पर ट्वीट किया, “फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की कामयाबी का सफर दूसरे सप्ताह भी जारी है। शुक्रवार को 13.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.05 करोड़ रुपये, अब तक की कुल कमाई 217.82 करोड़ रुपये।”

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और करीना कपूर ने भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493