उप्र : फतेहपुर कलेक्ट्रेट में हवाई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा निवासी रामखेलावन रैदास रविवार को कलेक्ट्रेट आया। उसके साथ में एक बैग था, जिसमें अवैध तमंचा रखा था। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के सामने उसने बैग से तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

गोली की आवाज सुनकर कलेक्ट्रेट अधिकारी एवं कर्मचारी भी बाहर निकल आए। फायर करने के बाद वह सीधे बैग में तमंचा रख एडीएम कार्यालय की ओर बढ़ा, तभी कचहरी चौकी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ में उसने बताया कि उसे कुछ लोग परेशान करते थे, इसलिए उसने जेल जाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493