अफगानिस्तान : 125 सुरक्षाकर्मी तालिबान से जुड़े

काबुल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडखशान प्रांत में तीन दिनों तक लड़ाई के बाद कम से कम 125 सुरक्षाकर्मी तालिबान से जुड़ गए।

काबुल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बडखशान प्रांत में तीन दिनों तक लड़ाई के बाद कम से कम 125 सुरक्षाकर्मी तालिबान से जुड़ गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक प्रांतीय अधिकारी ने कहा, “तिरगारन घाटी पर नियंत्रण को लेकर सरकारी बलों और तालिबान विद्रोहियों के बीच तीन दिनों की भीषण लड़ाई के बाद 125 पुलिसकर्मी शनिवार को तालिबान से जुड़ गए।”

पुलिसकर्मियों के समर्पण के बाद तालिबान ने तिरगारन घाटी पर नियंत्रण कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि लड़ाई के दौरान 20 तालिबान आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493