लखनऊ में भाकियू की महापंचायत सोमवार को

जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश में हजारों किसानों को नलकूप के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे किसानों की खेती करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। किसान पंचायत में सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि किसान पंचायत में प्रदेश के सभी जनपदों से लाखों किसान चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में शिरकत करेंगे। समस्याओं के समाधान होने तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वर्मा ने कहा कि निजी चीनी मिल मालिक उच्च न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदेश का किसान ‘करो या मरो’ की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गन्ना किसानों की अनदेखी कर रही है, इसलिए भाकियू के पास आंदोलन के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।

वर्मा ने बताया कि प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान प्राकृतिक आपदा राहत में हुई बंदर-बांट की जांच, पात्र किसानों को आपदा राहत का मुआवजा दिए जाने, किसानों की फसलों की खरीद, आपदा के कारण किसानों के एक साल का ब्याज व बिजली के बिल माफ किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर राजधानी में बड़ा हल्ला-बोल किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493