किसी को बंधक नहीं बनाया गया है : रिजिजू (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे में हुए आतंकवादी हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया है।

रिजिजू ने आईएएनएस से कहा, “हां, इस तरह की रपटें हैं कि पंजाब में सीमा से लगे शहर में हमला हुआ है, लेकिन फिलहाल किसी को बंधक बनाए जाने की कोई सूचना नहीं है। हम मामले पर निगाह बनाए हुए हैं। इससे अधिक सूचना प्राप्त होने पर मैं इस बारे में बताऊंगा।”

हमले को ‘गंभीर’ करार देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा, “चूंकि हमला गंभीर है और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है, हम इससे जुड़ी बहुत सी जानकारियों का खुलासा फिलहाल नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “सभी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। हर कोई सतर्क है। यदि आवश्यकता हुई तो कोई भी और हर कोई घटनास्थल के लिए रवाना होगा।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और सेना के जवानों ने दीनानगर में आतंकवादियों के खिलाफ साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया है।

आतंकवादियों ने सोमवार सुबह दीनानगर कस्बे के एक बस स्टैंड पर हमला किया और फिर वे एक पुलिस स्टेशन में घुस गए, जहां वे अब भी छिपे हुए हैं और रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सुरक्षा बल थाने के बाहर से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493