परिवार बढ़ाना चाहती हैं ब्रिटनी

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड चार्ली एबर्सल से रिश्ता तोड़ लिया है, क्योंकि वह ब्रिटनी के साथ परिवार बढ़ाना नहीं चाहते थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, दो बेटों सीन पीटरसन एवं जेडेन जेम्स की मां ब्रिटनी ने जून महीने में अपने ब्वॉयफ्रेंड निर्माता चार्ली एबर्सल से अलग होने का फैसला किया, क्योंकि वह बड़ा परिवार चाहती हैं और चार्ली इसके लिए तैयार नहीं हैं। सीन और जेम्स, ब्रिटनी के पूर्व पति केविन फेडरलीन की संतान हैं।

पत्रिका ‘लाइफ एंड स्टाइल’ के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “दोनों के रिश्ते में खटास तब आई जब ब्रिटनी ने चार्ली से कहा कि वह और बच्चे चाहती हैं। चार्ली और ब्रिटनी दोनों ही इस समय करियर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं और चार्ली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि परिवार बढ़ाने के लिए यह सही समय है।”

सूत्र ने बताया, “ब्रिटनी को कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए, जो वही सब चाहे जो ब्रिटनी अपनी जिंदगी में चाहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493