श्रीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीनगर में रविवार को एक लड़के की रहस्यमय मौत के बाद सोमवार को कुछ युवक सड़क पर उतर आए। इस दौैरान कई जगह झड़प की घटनाएं हुईं।
ओवैस अहमद फुफु की मौत को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक पर दुकानों को जबरन बंद करवाया। ओवैस का शव रविवार को झेलम नदी से बरामद किया गया था।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।
पथराव कर रहे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने लाठीचार्ज किया व आंसू गैस के गोले छोड़े।
dharmpath.com dharmpath