पंजाब में पिछले 10 घंटे से मुठभेड़ जारी

दीनानगर (पंजाब), 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में एक पुलिस थाने में छिपे आतंकवादियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ बीते पिछले करीब 10 घंटे से जारी है।

मुठभेड़ जल्द खत्म करने के लिए सेना को बुलाया गया है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो को वैकल्पिक तौर पर तैनात रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों की रणनीति हताहतों की संख्या कम रखते हुए कुछ आतंकवादियों को जिंदा पकड़ना है।

घटनास्थल पर मौजूद पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मुठभेड़ अब भी जारी है। हम नहीं चाहते कि हमारी ओर से और लोग हताहत हों। साथ ही एक या एक से अधिक आतंकवादियों को जिंदा पकड़ना भी है।”

घटनास्थल पर मौजूद सैनिक हालांकि कंधे पर रखकर दागे जाने वाले रॉकेट लॉन्चर तथा अन्य अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इन हथियारों का इस्तेमाल दोपहर तक नहीं करेंगे।

पठानकोट से लगभग 27 किलोमीटर दूर यहां हुई इस आतंकवादी हमले की शुरुआत सुबह 5.30 बजे के आसपास शुरू हुई, जब अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित आतंकवादियों ने एक कार लूट कर एक स्थानीय बस अड्डे पर गोलीबारी शुरू कर दी। उसके बाद वे एक पुलिस थाने में पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को मार डाला। सुरक्षा बल बाहर से उनका मुकाबला कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493