नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि पंजाब में आतंकवादी हमला खुफिया नाकामी का परिणाम है।
आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आतंकवादी हमला न केवल सीमा पर सुरक्षा में चूक, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी का नतीजा है।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जून में रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या आश्वासन दिया था, सरकार इसका खुलासा करे।
उन्होंने कहा, “किन आश्वासनों व समझ के आधार पर प्रधानमंत्री ने रूस में बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया था।”
dharmpath.com dharmpath