श्रीसंत पर से प्रतिबंध लटाने हेतु केसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखा

कोच्चि, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने सोमवार को एक पत्र के माध्यम से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत पर से प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसीए के प्रमुख और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष टीसी मैत्यू ने कहा कि केसीए ने सचिव और अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने की गुजारिश की है।

मैथ्यू ने कहा, “हमने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है। हमने श्रीसंत पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। अब हम बीसीसीआई के जवाब का इंतजार करेंगे।”

यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में श्रीसंत को अभ्यास करने की छूट दे दी गई है। यह इस खिलाड़ी के लिए बड़ी राहत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493