शिलांग, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की तबीयत यहां अचानक बिगड़ गई। सोमवार को उन्हें मेघालय की राजधानी शिलांग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उनका निधन हो गया।
शिलांग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएमआई) में छात्रों को संबोधित करते समय कलाम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत बेतानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेतानी अस्पताल के निदेशक जॉन सैलो ने आईएएनएस से कहा, “पूर्व राष्ट्रपति लगभग मृत अवस्था में हमारे अस्पताल लाए गए। हम उन्हें होश में लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाब न हो सके।”
सैलो ने कहा, “उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आइ) इकाई में रखा गया। हमें लगता है कि भाषण देते समय मिसाइल मैन को हृदयाघात (हार्टअटैक) हुआ।”
dharmpath.com dharmpath