कलाम के निधन पर तेलंगाना में अवकाश घोषित

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने देश के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को राज्य में अवकाश की घोषणा की। कलाम का सोमवार को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव शर्मा को निर्देश दिया कि वह मंगलवार को अवकाश के संबंध में निर्देश जारी करें।

इस दौरान हैदराबाद तथा तेलंगाना के नौ अन्य जिलों में भी राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

निजी स्कूलों और कॉलेजों प्रबंधनों ने भी अवकाश की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493