केरल विधानसभा ने कलाम को दी श्रद्धांजलि

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के विधायकों ने मंगलवार को देश के दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कलाम ने ठीक 10 साल पहले केरल विधानसभा को संबोधित किया था।

विधानसभा अध्यक्ष एन.सकतन ने कहा, “उन्होंने 10 साल पहले हम सभी को ज्ञान की रोशनी दिखाई। उन्होंने जाने से पहले परिसर में एक पौधा लगाया था, जो परिसर की गरिमा बढ़ा रहा है।”

साल 2002 से 2007 तक देश के राष्ट्रपति रहे कलाम का सोमवार को शिलांग में निधन हो गया था।

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा, “उन्होंने बेहतरीन व्याख्यान दिया था। उन्होंने हमें बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। विधानसभा ने उनके निर्देशों पर चर्चा की और एक प्रस्ताव पारित किया।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी उन्होंने देशभर में व्याख्यान दिए। वह असल मायने में एक महान व्यक्ति थे।”

विपक्ष के नेता वी.एस.अच्युतानंदन ने कहा कि वह कलाम ही थे, जिनकी वजह से राष्ट्रपति भवन लोगों से जुड़ने में सफल रहा।

उन्होंने कहा, “एक वैज्ञानिक के रूप में उनकी प्रतिबद्धता और विनम्रता को सभी ने सराहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493