इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंगलवार को जारी मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई।
‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक, शरीफ ने कलाम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कलाम को अपने देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यो के लिए याद किया जाएगा।
कलाम को सोमवार को शिलांग में दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath