कलाम के निधन पर राज्यसभा 2 दिनों के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को राज्यसभा दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई। कलाम का सोमवार को मेघालय में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा, “देश ने एक सच्चा सपूत खो दिया है। प्रौद्योगिकी पुरुष, एक शिक्षक और एक नेता के रूप में उनके योगदान के प्रति देश हमेशा कृतज्ञ रहेगा।”

अंसारी ने कहा कि देश के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए कलाम एक मार्गदर्शक थे। उनके प्रयासों से देश इन क्षेत्रों में अग्रणी बना है। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493