केरल निगम कार्यालय में रविवार को भी होगा कामकाज

तिरूवनंतपुरम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सम्मान में केरल राज्य महिला विकास निगम (केएसडब्ल्यूडीसी) रविवार को काम करेगा।

निगम की अध्यक्ष पी.खुलसू ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खुलसू ने एक बयान में कहा, “अपने कर्मचारियों से चर्चा करने के बाद हमने पूर्व राष्ट्रपति की इच्छा का सम्मान करने का फैसला किया है। हमने रविवार दो अगस्त को काम करने का फैसला किया है। राज्य में हमारे सभी कार्यालयों में रविवार को कामकाज होगा।”

कलाम का सोमवार को शिलांग में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493