चीन : छात्रों के शॉपिंग पोर्टल से 300000 रोजगार सृजित हुए

लगभग 60 प्रतिशत ऑनलाइन दुकानों का संचालन उद्यमों के बजाए व्यक्तिगत तौर पर या तो कॉलेज के विद्यार्थियों या कॉलेज के स्नातकों द्वारा किया जाता है।

22.9 प्रतिशत शॉपिंग पोर्टलों का संचालन कॉलेज के विद्यार्थियों या स्नानतकों द्वारा कर्मचारियों की मदद से किया जाता है। जबकि 36.8 प्रतिशत शॉपिंग पोर्टलों का संचालन विद्यार्थियों या स्नातकों द्वारा खुद से किया जाता है।

पीपुल्स डेली ने सीएईपी की रपट के हवाले से कहा है कि चीन की इन ऑनलाइन दुकानों ने 2014 के अंत तक लगभग एक करोड़ नौकरियों का सृजन किया है, जिनमें से 61.8 लाख नौकरियां विद्यार्थियों या स्नातकों को मिलीं।

चीन सरकार विशेष रूप से कॉलेज के विद्यार्थियों को लक्ष्य कर उद्यमशीलता और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। दूसरी तरफ, हर साल बड़ी संख्या में तैयार होने वाले स्नातकों से देश के रोजगार बाजार में दबाव पैदा होता है।

कॉलेज स्नातकों द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य प्रशासन में पंजीकृत कराए गए स्टार्ट-अप कारोबार की संख्या 2014 में लगभग 4,80,000 पहुंच गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493