विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नए अनुसंधान हों : केकियांग

केकियांग ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर सोमवार को आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि चीन को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लालफीताशाही पर लगाम जारी रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “स्टार्टअप और नवाचार के रास्ते की बाधाएं हटाई जानी चाहिए। अनुसंधान के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए विज्ञान-प्रौद्योगिकी प्रशासन में सुधार की जरूरत है।”

उन्होंने डिजिटल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए देश के ‘इंटरनेट प्लस’ अभियान पर जोर दिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लोगों और उद्यमों से इस क्षेत्र में अधिक निवेश करने के लिए कहा। ली ने कहा कि चीन को विज्ञान प्रौद्योगिकी कारोबार के लिए पारदर्शी और खुला माहौल बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमें प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान करना चाहिए और स्टार्टअप कारोबारों और नवउत्पादों के अधिकारों और हितों की गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493