‘मैन वर्सिज वाइल्ड’ से प्रेरणा ले खाने लगा मेंढक, घोंघे, सांप

कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति ने हैरतंगेज टेलीविजन शो ‘मैन वर्सिज वाइल्ड’ से प्रेरणा लेकर कच्ची मछली, घोंघे, तिलचट्टे और कीड़े-मकोड़े खाना शुरू कर दिया।

उत्तरी 24 परगना जिले के बसीरहाट निवासी राज कुमार दास (25) ने अपनी खानपान संबंधी आदतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

राज को स्कूल के दिनों से ही ‘मैन वर्सिज वाइल्ड’ शो बेहद पसंद है। कार्यक्रम में साहसी बियर ग्रिल्स पृथ्वी की सबसे दुर्गम जगहों पर जहरीले सांपों, छपकलियों, मकड़ियों, कीड़े-मकोड़ों और जानवरों के शवों से होते हुए अपना सफर तय करते दिखते हैं।

राज ने कहा, “मैं छह-सात साल से शो देख रहा हूं। इसमें यह आदमी (ग्रिल्स) मेंढक, सांप और ऐसी ही चीजें खाता है, इसलिए मैंने भी ऐसा करने की सोची। शुरुआत में मुझे कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन अब मुझे कच्ची मछली, कीड़े-मकोड़े और घोंघे खाने में मजा आता है।”

उन्होंने कहा, “मैं छह-सात साल से ये सब चीजें खा रहा हूं और कभी कोई परेशानी नहीं हुई। बस मेरी भूख बढ़ रही है। मैं अब एक दिन में आठ से 10 बार खाता हूं।”

राज उम्मीद करते हैं कि उन्हें खानपान संबंधी अपनी असाधारण आदतें दुनिया को दिखाने और इससे जीविकोपार्जन के लिए नई राहें खोलने का अवसर मिलेगा।

वह खाने में चावल के साथ कच्ची मछली, मेंढक, सांप, तिलचट्टे, कीड़-मकोड़े और घोंघे लेते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493