तालिबान सरगना मुल्ला उमर मारा गया?

लंदन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान-तालिबान का सरगना मुल्ला मोहम्मद उमर मारा गया है। बीबीसी की रपट के अनुसार, अफगानिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

हालांकि, आतंकवादी संगठन ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अफगानिस्तान सरकार तथा खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुल्ला उमर दो या तीन साल पहले ही मारा गया था। हालांकि, अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

तालिबान के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि संगठन इसको लेकर जल्द बयान जारी करेगा।

मुल्ला उमर की मौत को लेकर इससे पहले भी कई खबरें सामने आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493