नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जाने-माने अभिनेता जावेद जाफरी इंडिया इंटरनेशनल एनीमेशन एंड कार्टून फिल्म फेस्टिवल (आईआईएसीएफएफ) के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।
यह पांच दिवसीय फिल्मोत्सव यहां ललित होटल में एक से पांच अक्टूबर तक आयोजित होगा।
इंडिया इंटरनेशनल ऐनीमेशन एंड कार्टून फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य एनीमेशन जगत का परिदृश्य बदलना और भारत में विद्यार्थियों को कार्टून एवं एनीमेशन से जोड़ना है। यह फिल्मोत्सव एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में महारत रखने वाले फिल्मकारों और टेलीविजन कलाकारों को एकजुट करेगा।
फिल्मोत्सव के निर्णायकों में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक शरद दत्त, फिल्मकार एवं एनीमेटर सौमित्र राणाडे, अभिनेता आमिर खान की मेजबानी वाले शो ‘सत्यमेव जयते’ के निर्देशक सत्यजीत भटकल और ‘मेरी कॉम’ फिल्म में अभिनय कर चुकीं अभिनेत्री रजनी बसुमतारी एवं अन्य शामिल हैं।
निर्णायकों द्वारा चुनी गुई सर्वश्रेष्ठ फिल्में पुरस्कृत की जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath