कलाम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे चांडी

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम और मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अंतिम संस्कार में गुरुवार को हिस्सा लेगा।

चांडी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में विपक्ष के नेता वी.एस.अच्युतानंदन, उनके कैबिनेट सहयोगी पी.जे.जोसेफ और एम.के.मुनीर भी शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष एन.सकथन ने कहा कि वह भी आना चाहते हैं, तो चांडी ने कहा, “हां, विमान में आपके लिए जगह है, लेकिन गुरुवार को विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है, इसलिए इसमें दिक्कत होगी।”

अध्यक्ष जी.कार्तिकेयन के निधन के बाद सकथन को अध्यक्ष बनाए जाने पर उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल विशेष विमान से मदुरै के लिए गुरुवार को रवाना होगा।

चांडी ने कहा, “केरल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि यदि संभव हो तो कलाम के शव को तिरुवनंतपुरम लाया जाए, क्योंकि इस शहर में उन्होंने दो दशक तक काम किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493