भुवनेश्वर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के चार जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सरकार युद्धस्तर पर बचावकारी कदम उठाने में सक्रिय हो गई है।
एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि ब्राह्मणी, बैतरणी, सुवर्णलेखा और भुदाबलंगा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे जाजपुर, भद्रक, बालेसर और मयूरभंज जिलों के कुछ निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
एक अधिकारी ने कहा कि जाजपुर जिले के गणेशपुर में एक नदी में आई दरार भर दी गई है।
भोगराई में कई गांवों में सन्नाटा परसा हुआ है।
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक गहरे विक्षोभ के आकार लेने के चलते ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
dharmpath.com dharmpath