इलाहाबाद में घर में विस्फोट

इलाहाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में कीडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक विस्फोट होने से एक मकान की दीवार गिर गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पंचायती अखाड़े के पास रहने वाले सूरज केसरी के घर में अपराह्न् लगभग एक बजे जबर्दस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस अधीक्षक (शहर) रमाकांत प्रसाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। विस्फोट स्थल को घेर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, देसी बम फटने से यह विस्फोट हुआ है। बम घर में बनाया जाता था अथवा किसी ने वहां लाकर रख दिया था, इसका पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493