निगोहां थाने के प्रभारी, सुधीर कुमार ने कहा कि गौतमखेड़ा गांव स्थित बाकनाला के जंगल में बुधवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला के शरीर पर साड़ी व ब्लाउज मौजूद था। उसके शरीर पर कोई चोट भी नहीं था। आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका गया है।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath