दिल्ली में छाई बदली

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।”

वातावरण में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493