नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 1993 के सिलसिलेवार मुंबई बम विस्फोटों के लिए गुरुवार सुबह फांसी पर लटकाए गए याकूब मेमन से संबंधित खबर ट्विटर पर शीर्ष स्थान पर ट्रेंड कर रही है।
‘याकूब फांसी पर लटकाया गया’ हैशटैग से ट्विटर उपयोगकर्ता अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।
ट्विटर पर 10 ट्रेंडिंग हैशटैग में से तीन- ‘याकूब फांसी पर लटकाया गया’, ‘भारत का इंसाफ’ और ‘मेमन’ याकूब की फांसी से संबंधित हैं।
याकूब को गुरुवार सुबह नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई।
dharmpath.com dharmpath