जाएन ने इग्गी की संगीत कंपनी के साथ करार किया

लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गायक एवं संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जाएन मलिक ने गायिका इग्गी अजेलिया की संगीत कंपनी टर्न फर्स्ट आर्टिस्ट के साथ करार किया है, जिससे एली गॉडलिंग एवं रीटा ओरा जैसे कलाकार जुड़े रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, संगीत पत्रिका ‘बिलबोर्ड’ के मुताबिक, मलिक की प्रबंधक यहां सारा स्टेóोट होंगी, जो गायिका इग्गी अजेलिया की प्रबंधक रह चुकी हैं। हालांकि मॉडेस्ट! मैनेजमेंट की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं आया है, जिससे मलिक ‘वन डायरेक्शन’ का सदस्य रहने के दौरान जुड़े हुए थे।

साल की शुरुआत में ‘वन डायरेक्शन’ से अलग होने के बाद कहा जा रहा था कि मलिक एकल संगीत जारी करेंगे। वहीं, महीने की शुरुआत में खबरें आई थीं कि संगीत सम्राट साइमन कॉवेल की कंपनी साइको ने मलिक के साथ करार तोड़ लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493