सिंगापुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगापुर की बेरोजगारी दर दूसरी तिमाही में थोड़ी बढ़कर दो फीसदी हो गई। इससे पहले की चार तिमाहियों में इसमें गिरावट दर्ज की जा रही थी। यह बात गुरुवार को श्रम मंत्रालय ने कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रारंभिक अनुमानों में कहा गया है कि बेरोजगारी दर मार्च के 1.8 फीसदी से बढ़कर जून में दो फीसदी हो गई।
मंत्रालय ने कहा कि जून 2015 में देश में 36,33,500 लोग बेरोजगार थे। आलोच्य तिमाही में जहां 3,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, वहीं प्रथम तिमाही में 3,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था।
dharmpath.com dharmpath