मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जीशान कादरी निर्देशित ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ की पहली झलकी बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी हुई। जीशान इसको मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हैं।
जीशान ने कहा, “मैं फिल्म की झलकी को मिलने वाली प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्सकु हूं। मैं शोएब अहमद और प्रतीक एंटरटेनमेंट से भरपूर सहयोग पाकर स्वयं को खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। दोनों ने मुझे पूरा सहयोग दिया। अपनी जिंदगी के इस नए मोड़ को दिशा देना आसान नहीं था, लेकिन मुझे जिंदगी में चुनौतियों का सामना करने में हमेशा मजा आया है।”
फिल्म का टीजर पोस्टर पेश करते फूले नहीं समा रहे निर्माता शोएब अहमद ने कहा कि वह इसकी पहली झलकी को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “हमें पूरा यकीन है कि फिल्म खुद को दर्शकों, विशेषकर देश के युवाओं से जोड़ पाएगी।”
‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ की पहली झलकी की टैगलाइन ‘हीरो भी, विलेन भी’ है। यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath