लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संबंध और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को भी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने हंगामा किया, लेकिन हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने ललित के साथ भाजपा नेताओं के संबंधों तथा व्यापमं घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लहराईं और वे अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंच गए। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ और ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए।

लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही चलाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, “जो तख्तियां लहरा रहे हैं, वे ऐसा करना बंद करें, वरना, मुझे आपको निलंबित करना पड़ेगा।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि विपक्षी सदस्य बार-बार हंगामा कर रहे हैं, इसलिए अध्यक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

विपक्ष के हंगामे के बावजूद कार्यवाही जारी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493