रियो डी जेनेरियो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए आयोजन स्थलों और शहर के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर 85 हजार जवानों की तैनाती रहेगी।
रियो डी जेनेरियो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अगले साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए आयोजन स्थलों और शहर के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर 85 हजार जवानों की तैनाती रहेगी।
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि रियो की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाले 85 हजार जवानों में 57 हजार सेना और 28 हजार पुसिल के जवान होंगे।
रियो ओलम्पिक सुरक्षा सचिव आंद्रेइ पासोस रोड्रिग्वेज ने कहा, “यह हमारे देश का अब तक का सबसे बड़ा इंट्रिगेटेड ऑपरेशन होगा।”
सुरक्षा के लिए एक इंटेलिजेंस सेंटर बनाया जाएगा जो आतंकवाद के खतरे से शहर और आयोजन स्थलों को बचाएगा।
रोड्रिग्वेज ने कहा कि विश्व कप की तरह इस बार ब्राजील सरकार ने सुरक्षा के लिए अन्य देशों का सहयोग लेने का फैसला नहीं किया है। लेकिन जो भी देश मदद की पेशकश करेगा, उस पर विचार किया जाएगा।
लंदन ओलम्पिक 2012 के दौरान 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। रियो में पांच से 21 अगस्त के बीच ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। यह दक्षिण अमेरिका के इतिहास का पहला ओलम्पिक होगा।
dharmpath.com dharmpath