एली करना चाहती हैं मर्लिन मुनरो की बायोपिक

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मिकी वायरस’ से हिंदी फिल्मों में कदम रख चुकी स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री एली अवराम का कहना है कि वह सुप्रसिद्ध हालीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की बायोपिक में काम करना चाहेंगी।

एली टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से सुर्खियों में आईं। उन्होंने बुधवार को अपने 25वें जन्मदिन पर मुंबई में एक धमाकेदार पार्टी रखी। इसमें अभिनेत्री डेजी शाह, सूरज पंचोली, करणवीर सिंह बोरा, मनीष पॉल, वरुण शर्मा और वीजे एंडी, मुकेश छाबरा तथा अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।

एली ने कहा कि वह पार्टी में लोगों से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं पाकर गद्गद् हो गईं।

यह पूछे जाने पर कि वह किसकी बायोपिक में काम करना चाहेंगी? एली ने कहा, “मैं मर्लिन मुनरो की भूमिका निभाना चाहूंगी।”

उन्होंने कहा, “मर्लिन मुनरो की भूमिका निभाना दिलचस्प होगा। यह वास्तव में निभाने के लिहाज से मजेदार किरदार होगा।”

एली की आगामी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ 25 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसमें उनके साथ हास्य कलाकार कपिल शर्मा हैं। फिल्म का ट्रेलर 13 अगस्त को जारी किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493