दिल्ली में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में दिन में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बादल छाए रहेंगे। शहर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493