गुड़गांव में सहपाठी से दुष्कर्म के आरोप में दो किशोर पकड़े गए

गुड़गांव , 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को अपनी सहपाठी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।

गुड़गांव , 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को अपनी सहपाठी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र 14 साल है। इन्हें सेक्टर 45 के पास के गांव से उनके घरों से पकड़ा गया है। आरोपी और पीड़ित एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।

आरोपियों ने बुधवार को लड़की को स्कूल के बाद अगवा कर लिया और सेक्टर 46 के एक सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। दर्द होने पर पीड़ित ने शुक्रवार को अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया और इसके बाद उसकी चिकित्सकीय जांच की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सदर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493