मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरी गोविंदपुर निवासी छेद्दू लोधी के पुत्र सियाराम लोधी के पास मात्र एक बीघा ही खेती है, साथ ही उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। साल की शुरुआत से हो रही बारिश व ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल के कारण सियाराम टूट चुका था, साथ ही वह कर्ज में भी डूबा था।
एक बीघा खेती से ही वह अपने परिवार का पेट पालता था, खेती न होने के कारण उसने वह कदम उठा लिया, जिसकी उसके परिजनों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
शनिवार सुबह वह अपने कमरे में ही धन्नी में रस्सी का फंदा डाल फांसी पर झूल गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath