‘मांस्टर हंट’ चीन की सर्वाधिक सफल फिल्म

इस फिल्म ने 1.37 अरब युआन यानी लगभग 22.1 करोड़ डॉलर की कमाई की है, जिसमें से 70.7 करोड़ युआन की कमाई इसी सप्ताह हुई है।

‘मांस्टर हंट’ ने कमाई के मामले में निर्देशक शू झेंग द्वारा 2012 में निर्देशित फिल्म ‘लॉस्ट इन थाईलैंड’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘मांस्टर हंट’ 26 जुलाई को चीन की सर्वाधिक सफल फिल्म बन गई। फिल्म ने 16 जुलाई को रिलीज के बाद सप्ताह में सिनेमाघरों में 1.268 अरब युआन से अधिक की कमाई की।

‘चाइना फिल्म न्यूज’ की रविवार को जारी रपट के मुताबिक, चीन की हास्य फिल्म ‘जियान बिंग मैन’ 43.8 अरब युआन की कमाई के साथ दूसरी सबसे सफल फिल्म रही। यह एक अभिनेता के फिल्म उद्योग में उसके अनुभव की कहानी है। यह फिल्म 17 जुलाई को अपनी रिलीज के बाद से अबतक 86 करोड़ युआन की कमाई कर चुकी है।

कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर ‘मंकी किंग : द हीरो इज बैक’ रही, जिसने इस सप्ताह 20.4 करोड़ युआन की कमाई की। 4.6 करोड़ युआन की कमाई के साथ ‘ओनली यू’ चौथे स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493