बिहार : ट्रक ने 3 महिला कांवड़ियों को कुचला

पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि तीर्थयात्री मुजफ्फरपुर से पड़ोसी जिले वैशाली जा रहे थे। वहीं 70 किलोमीटर दूर फकूली चौक पर तीन महिला कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और दुर्घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।

जनाक्रोश को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निलंबन का आदेश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493