नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमवार को कांग्रेस के 25 सांसदों को सदन की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा पहुंचाने को लेकर पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से बार-बार अनुरोध किया कि उन्हें सदन में तख्ती नहीं लहराना चाहिए तथा अध्यक्ष की आसंदी के निकट का स्थान खाली कर देना चाहिए। लेकिन सदस्यों के बाज न आने पर उन्होंने सांसदों को निलंबित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath