नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों में दो मामले दर्ज किए हैं।
सीबीआई ने यादव सिंह के 14 ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 12 ठिकाने और उत्तर प्रदेश के आगरा और फिरोजाबाद शहर में एक-एक ठिकाने शामिल हैं।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों की जांच 16 जुलाई को सीबीआई को सौंप दी थी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने यादव सिंह को पिछले साल तब निलंबित कर दिया गया था, जब आयकर विभाग द्वारा सिंह के आवास पर मारे गए एक छापे करोड़ों रुपये नकदी और जेवरात बरामद हुए थे।
dharmpath.com dharmpath