भाजपा संसदीय दल ने कांग्रेस के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल ने मंगलवार को कांग्रेस की व्यवधानकारी और नकारात्मकता वाली राजनीति के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया।

भाजपा संसदीय दल ने दोहराया कि पार्टी का कोई भी नेता कांग्रेस की मांग पर इस्तीफा नहीं देगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से कहा, “संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस की व्यवधानकारी और नकारात्मकता की राजनीति के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया और उसे भाजपा संसदीय दल ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।”

नकवी ने यह भी कहा कि भाजपा का कोई भी नेता इस्तीफा नहीं देगा।

उन्होंने कहा, “कोई इस्तीफा नहीं देगा। कांग्रेस उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश कर रही है।”

नकवी ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

नकवी ने 25 कांग्रेस सांसदों के निलंबन के बारे में कहा, “कांग्रेस का उद्देश्य सत्र को जाया करना है, जो उन्होंने सत्र के पहले दिन ही साफ-साफ कह दिया था। हम उसकी इजाजत नहीं दे सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493