पूर्वोत्तर में 12 नई रेल लाइनों का हो रहा निर्माण

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर राज्यों में 12 नई रेलवे लाइनों का निर्माण हो रहा है, जिसकी कुल लंबाई 1,248 किलोमीटर होगी।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने लोकसभा में सोमवार को एक लिखित जवाब में कहा, “देश का औसत रेलवे नेटवर्क घनत्व 20 किलोमीटर/एक हजार वर्ग किलोमीटर है, जबकि पूर्वोत्तर में यह औसत 10.1 किलोमीटर/एक हजार वर्ग किलोमीटर है।”

उन्होंने कहा, “पूर्वोत्तर क्षेत्र में 12 नई रेल लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 1,248 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 38,416 करोड़ रुपये है।”

मंत्री के मुताबिक, क्षेत्र में नई लाइनों के निर्माण, आमान परिवर्तन तथा मौजूदा लाइनों के दोहरीकरण के लिए साल 2012-13 में 2,279 करोड़ रुपये, साल 2013-14 में 3,392 करोड़ रुपये तथा साल 2014-15 में 5,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

रेल राज्य मंत्री ने कहा, “पूर्वोत्तर क्षेत्र में परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए साल 2015-16 के दौरान अतिरिक्त 5,338 करोड़ रुपये प्रदान किए गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493