‘लीबिया में अपहृत भारतीय सही सलामत’

बैंगलुरू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लीबिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की गिरफ्त से छूटकर स्वदेश लौटे दो भारतीयों में से एक लक्ष्मीकांत रामकृष्णा ने कहा कि वहां फंसे दो भारतीय सही सलामत हैं।

आईएस के आतंकवादियों ने 29 जुलाई को सिरते यूनिवर्सिटी में कार्यरत चार लोगों का अपहरण कर लिया था, जिनमें से दो भारतीयों को रिहा करवा लिया गया है और दो भारतीय अभी भी आईएस की गिरफ्त में हैं।

रामकृष्णा ने मीडिया को बताया, “बंधक बनाने वालों के मालिक या शेख ने मुझे बताया कि दोनों भारतीय सही सलामत रहेंगे और उनके लिए चिता करने की जरूरत नहीं है।”

रामकृष्णा को शेख ने एक खास नंबर दिया है और कहा है कि इस नंबर पर संपर्क कर वह बाकी दो भारतीय बंधकों की सलामती के बारे में समय-समय पर जानकारी ले सकता है।

उसने मीडिया से इसे खबर को जिम्मेदारी के साथ आगे तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493