‘ये है मोहब्बतें’ का रोमांटिक दृश्य करण की पत्नी के सामने?

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में मुख्य किरदार रमन भल्ला (करण पटेल) और इशिता भल्ला (दिव्यंका त्रिपाठी) को लेकर एक रोमांटिक दृश्य फिल्माया जाना है, जिसकी शूटिंग के दौरान करण की असली पत्नी अभिनेत्री अंकिता भार्गव मौजूद रहेंगी।

प्रोडक्शन हाउस रोमांटिक दृश्य की शूटिंग मंगलवार को करेगा और यह गुरुवार की कड़ी में दिखाया जाएगा।

रोमांटिक दृश्य को लेकर दिव्यंका ने पहले ही कुछ सीमाएं तय कर दी हैं। वहीं, अब करण की पत्नी भी सेट पर मौजूद रहकर इन पर नजर रखेंगी।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “करण के मुंह से रोमांटिक दृश्य के बारे में सुनने के बाद अंकिता ने शूटिंग के वक्त वहां रहने का संकेत दिया। हमने सुनिश्चित किया है कि सेट पर कर्मीदल सहित गिने-चुने लोग ही रहें। यह दृश्य धारावाहिक का एक चरम बिंदु है और चुनिंदा लोग ही इस पर काम कर रहे हैं।”

‘ये है मोहब्बतें’ में अब तक हमेशा पारंपरिक परिधान में दिखीं दिव्यंका इस दृश्य में ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493