मेट्रो यात्रियों की खोई चीजें लौटा रही सीआईएसएफ

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अपना कोई कीमती सामान मेट्रो में सफर के दौरान भूल गए हों और उसे किसी अन्य यात्री ने नहीं उठाया हो तो चिता की बात नहीं। सीआईएसएफ आपके कीमती सामान को आप तक वापस पहुंचाएगी।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अगर आप अपना कोई कीमती सामान मेट्रो में सफर के दौरान भूल गए हों और उसे किसी अन्य यात्री ने नहीं उठाया हो तो चिता की बात नहीं। सीआईएसएफ आपके कीमती सामान को आप तक वापस पहुंचाएगी।

एक महीने के दौरान औसतन 60 से 70 अज्ञात चीजें दिल्ली मेट्रो स्टेशनों में पाई जाती हैं और उनमें से 90 प्रतिशत चीजें उनके मालिकों को वापस कर दी जाती हैं।

सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है, “यलो लाइन पर अधिकांश यात्री अपनी चीजों को भूल जाते हैं। राजीव चौक और कश्मीरी गेट स्टेशन से भी कई गुम हुई चीजें बरामद हुई हैं। “

सीआईएसएफ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि स्टेशनों पर छूटी चीजों में नकदी, गहनें, विदेशी मुद्रा, चेक और लैपटॉप मोबाइल, टैबलेट वगैरह होते हैं।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 30 जुलाई के दौरान सीआईएसएफ ने 807,212 नकद, 192,2 00 की लागत के चेक, 12,506 तक की विदेशी मुद्रा, 13 सोने की चीजें, 64 लैपटॉप, 21 कैमरा, 192 घड़ियां, 7 टैबलेट और दो आई-पैड बरामद किए हैं।

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमारे कर्मी न सिर्फ लोगों की सुरक्षित यात्रा की गारंटी देते हैं, बल्कि स्टेशन परिसर में उनकी खोई चीज को वापस करने की भी पूरी कोशिश करते है।”

मेट्रो अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि मेट्रो स्टेशन पर मिलने वाली चीजों को सीआईएसएफ कर्मी स्टेशन कंट्रोल रूम के अधिकारियों को सौंप देते हैं। कोई भी चीज मिलने के बाद उसकी सुरक्षा के स्तर पर जांच की जाती है और उसके बाद स्टेशन कंट्रोलर के सामने खोला जाता है, जो उसके बाद उस सामान को अपने नियंत्रण में ले लेता है।

इसके बाद खोई हुई चीजों को एससीआर की निगरानी में एक दिन के लिए रखा जाता है और फिर इसे कश्मीरी गेट पर स्थित डीएमआरसी की ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ शाखा में जमा कर दिया जाता है।

अधिकारी ने आगे कहा कि यात्री स्टेशन नियंत्रक के पास फोन कर और उन्हें खोई हुई चीज का ब्योरा देकर और सही पहचान दिखाकर अपने खोए सामान वापस पा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493