महिला गोल्फ : पिछली सफलता दोहराने उतरेंगी अमनदीप

कोयंबटूर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले महीने करियर का पहला खिताब जीतकर उत्साह से लबरेज गैर-पेशेवर महिला गोल्फ खिलाड़ी अमनदीप द्राल हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 13वें चरण का टूर्नामेंट खेलने उतरेंगी तो उनका लक्ष्य अपने खिताबी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना रहेगा।

पांच लाख रुपये ईनामी राशि वाला हीरो गोल्फ टूर का 13वां चरण कोयंबटूर गोल्फ क्लब में पांच से सात अगस्त के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में 11 पेशेवर महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे स्थान पर मौजूद अमनदीप पूरे सत्र के दौरान बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और अब तक हुए 12 चरणों के टूर्नामेंट में वह एक खिताब जीतने में सफल रहीं, जबकि तीन बार दूसरे स्थान पर रहीं।

अमनदीप का लक्ष्य लीडरबोर्ड में शीर्ष पर मौजूद दिल्ली की वाणी कपूर से अपना अंतर पाटने पर भी होगा।

वाणी अब तक चार खिताब जीत चुकी हैं और पांच बार दूसरे स्थान पर रहीं और अमनदीप के सामने वह सबसे बड़ चुनौती साबित होंगी।

अन्य पेशेवर खिलाड़ियों में कोलकाता की नेहा त्रिपाठी, कपूरथला की गुरसिमर बडवाल, पुणे की श्वेता गलांडे, चंडीगढ़ की सानिया शर्मा और दिल्ली की मेहर अटवाल एवं अंकिता तिवाना शामिल हैं।

दिग्गज खिलाड़ी स्मृति मेहरा और शर्मिला निकोलेट्ट 13वें चरण में हिस्सा नहीं ले रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493